लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांडः कोर्ट से पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को फरार नहीं घोषित करने का अनुरोध, हो चुके हैं गिरफ्तारी वारंट जारी

By भाषा | Updated: November 7, 2018 04:06 IST

मंझौल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रभात त्रिवेदी ने गत 31 अक्टूबर को मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को वारंट जारी किए जाने का आदेश दिया था।

Open in App

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के वकील ने एक स्थानीय अदालत से अनुरोध किया है कि वर्मा को फरार घोषित नहीं किया जाए। मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से निकटता को लेकर समाज कल्याण मंत्री पद से पूर्व में इस्तीफा दे चुकीं मंजू वर्मा के वकील ने यह अनुरोध किया। 

मंझौल अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रभात त्रिवेदी ने गत 31 अक्टूबर को मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को वारंट जारी किए जाने का आदेश दिया था।

पुलिस ने पूर्व मंत्री को फरार घोषित कर भादंवि की धारा 82 के तहत विज्ञापन जारी करने के लिए अर्जी डाली थी।

इस पर मंजू वर्मा के वकील सत्यनारायण महतो ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत की याचिका के उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन होने का हवाला देते हुए विज्ञापन जारी करने के पुलिस के आवेदन को स्वीकार नहीं किए जाने का आग्रह किया ।

पूर्व मंत्री के वकील ने कहा कि उनकी मुवक्किल के फरार नहीं होने और न्यायिक प्रक्रिया में लगातार बने रहने (अग्रिम जमानत की याचिका के उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन होने) का हवाला दिया ।

मुजफ्फरपुर बालिका गृह में लड़कियों के यौन शोषण मामले की जांच कर रही सीबीआई द्वारा पूर्व मंत्री के बेगूसराय जिला स्थित आवास पर गत 17 अगस्त को छापेमारी के दौरान उनके घर से अवैध हथियार के साथ 50 कारतूस बरामद किए थे।

इस मामले में सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमेश कुमार के आवेदन पर चेरिया बरियारपुर थाना में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध भादंवि की धारा 25(1)ए, 26 एवं 35 के तहत कांड संख्या 143/18 दर्ज की गयी थी।

इस मामले में फरार चल रहे चंद्रशेखर वर्मा के गत 29 अक्टूबर को मंझौल अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश योगेश कुमार मिश्र की अदालत में आत्मसमर्पण कर देने पर न्यायाधीश ने उन्हें छह नवम्बर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे