लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री शाह से मिले मांझी, 2024 लोकसभा चुनाव पर चर्चा, माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2023 17:54 IST

बिहार में समीकरणः महागठबंधन के एक सहयोगी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली में ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीति में पाला बदलने की जीतन राम मांझी का इतिहास भी दमदार रहा है।गृहमंत्री से मिलकर दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की है।नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के सवाल पर मांझी ने कहा कि वे एक अच्छे मिशन पर हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली में एक तरफ कांग्रेस एवं अन्य नेताओं के साथ मिलकर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कवायद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के एक सहयोगी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली में ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

हालांकि उन्होंने मिलने का मकसद माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न दिये जाने की मांग बताई है। लेकिन केन्द्रीय गृहमंत्री से मिलने की टाइमिंग को लेकर कई तरह के सियासी चर्चा हो रही है, क्योंकि मांझी भाजपा के साथ रह चुके हैं और यदा-कदा वे नीतीश सरकार की कई नीतियों का बेबाकी से विरोध भी करते रहते हैं।

भाजपा भी लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश-तेजस्वी के महागठबंधन के खिलाफ बिहार में मजबूत गठबंधन बनाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में मांझी और अमित शाह के मुलाकात को लेकर सियासी चर्चा होना लाजिमी है। इन सब के बीच राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा खूब हो रही कि अगर जीतन राम मांझी का मन अमित शाह से मुलाकात के बाद राजनीतिक रूप से डोलता है, तो इससे भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की नीतीश-राहुल-तेजस्वी की मुहिम को धक्का लगेगा।

वैसे राजनीति में पाला बदलने की जीतन राम मांझी का इतिहास भी दमदार रहा है। उधर, मांझी ने केन्द्रीय गृह मंत्री से माउंटेनमेन दशरथ मांझी के लिए भारत देने की मांग की और एक ज्ञापन सौंपा। वहीं अमित शाह से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि उन्होंने देश के गृहमंत्री से मिलकर दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की है।

वहीं एनडीए में शामिल होने की सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार के साथ हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के सवाल पर मांझी ने कहा कि वे एक अच्छे मिशन पर हैं और अच्छे लोगों से मिल रहें हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसा कम ही होता है कि जब किसी के साथ रहने के लिए कसम खाई जाती है। लेकिन मैंने कसम खा ली है, नीतीश जहां, मैं वहां। उनमें प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं। वो बहुत ईमानदार प्रयास कर रहे हैं कि वो पीएम बने या न बने, लेकिन विपक्षी एकता एकजुट हो। 

टॅग्स :जीतन राम मांझीअमित शाहनीतीश कुमारलोकसभा चुनाव 2024BJPजेडीयूबिहारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?