लाइव न्यूज़ :

पिछली बातों को भूल फिल्म ''एके वर्सेज एके'' के लिए साथ आए अनिल कपूर व अनुराग कश्यप

By भाषा | Updated: December 20, 2020 15:47 IST

Open in App

(रवि बंसल)

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और फिल्मकार अनुराग कश्यप का कहना है कि नेटफ्लिक्स फिल्म ''एके वर्सेज एके'' के वास्ते उन्होंने अपनी अधूरी परियोजनाओं से उपजे तनाव को पीछे छोड़ दिया है।

''देव डी'', ''गैंग्स ऑफ वासेपुर'' जैसी फिल्मों और नेटफ्लिक्स श्रृंखला ''सेक्रेड गेम्स'' के जरिए मशहूर होने से पहले अनुराग कश्यप दो फिल्में ''ऑलविन कालीचरण'' और ''ग्रांट होटल'' अनिल कपूर के साथ बनाना चाहते थे।

दोनों ही फिल्में विभिन्न कारणों से नहीं बन सकीं लेकिन इनके चलते कश्यप और कपूर के बीच के संबंधों में थोड़ा तनाव आ गया था क्योंकि कश्यप स्वीकार करते हैं कि इन फिल्मों के नहीं बन पाने के लिए वह कपूर को ही जिम्मेदार मानते थे।

कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 'पीटीआई-भाषा' को दिए साक्षात्कार में कहा, '' जब आप यह नहीं समझ पाते कि इंडस्ट्री में और पर्दे के पीछे क्या हुआ तो गलतफहमियों को दूर होने में समय लगता है। मैं करीब दो-तीन साल इसके बारे में सोचता रहा और मैं उन्हें जिम्मेदार ठहराउंगा कि उनके कारण मेरी फिल्म नहीं बन सकी।''

कश्यप (48) ने कहा, ''मेरे विचारों में उस वक्त बदलाव आया जब मैं खुद फिल्म निर्माता बना और मुझे अहसास हुआ कि किसी परियोजना को हरी झंडी देना इतना भी आसान नहीं होता।''

''लंच बॉक्स'', ''उड़ता पंजाब'' और ''शाहिद'' जैसी फिल्में बना चुके कश्यप ने कहा, '' शुरुआत में मुझे लगता था कि मेरे पास एक बढ़िया विचार है और यह बेहद जबरदस्त है इसलिए किसी को इस पर फिल्म जरूर बनानी चाहिए, लोगों को इस पर भरोसा करना चाहिए। हालांकि, ऐसा नहीं होता है। कई सारे ऐसे कारक होते हैं जिन पर विचार करना होता है।''

वहीं, अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें हमेशा से कश्यप की काबिलियत पर पूरा भरोसा था इसलिए उन्होंने बतौर निर्देशक उनका चयन किया।

कपूर (63) ने कहा, '' मुझे कश्यप के बारे में उस समय पता चला जब वह अपनी पहली फिल्म शुरू करने जा रहे थे ('पांच', जो रिलीज नहीं हुई)। मैंने उनकी फिल्म का एक हिस्सा देखा और मुझे उनका काम बेहद पसंद आया। मुझे लगता है कि कहीं यह गलत संदेश गया कि कश्यप ने मुझे अपनी फिल्म बनाने के लिए कहा जो सत्य नहीं है। मैंने उन्हें एक फिल्म बनाने को कहा।''

कपूर ने कहा, '' मैं समझ सकता हूं कि फिल्म पर काम नहीं कर पाने से कश्यप को कैसा महसूस हुआ होगा क्योंकि मैं खुद अपने करियर के शुरुआती दिनों में इन चीजों से गुजर चुका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां