लाइव न्यूज़ :

वनों में आग की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में: ओडिशा सरकार

By भाषा | Updated: March 15, 2021 00:54 IST

Open in App

भुवनेश्वर/बारीपदा, 14 मार्च ओडिशा सरकार ने रविवार को दावा किया कि राज्य के वनों में आग की स्थिति "पूरी तरह से नियंत्रण में" है, जबकि विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया कि विभिन्न जंगलों में व्यापक स्तर पर लगी आग के लिए वन विभाग जिम्मेदार है।

राज्य सरकार के वन अग्निशमन कार्य बल के प्रमुख डॉ संदीप त्रिपाठी ने कहा कि रविवार को सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान सहित पूरे ओडिशा में वनों की आग की स्थिति "पूरी तरह से नियंत्रण में" है।

उन्होंने कहा, "राज्य (के वनों) में अब कोई भीषण आग नहीं है। यह सरकार द्वारा राज्य में जंगल की आग को रोकने और नियंत्रित करने के लिए उठाए गए तत्काल और सक्रिय कदमों के कारण संभव हुआ है और स्थानीय समुदाय ने क्षेत्र में आग बुझाने में वन अधिकारियों की सहायता की है।”

भुवनेश्वर से लगभग 25 किलोमीटर दूर खुर्दा शहर के पास बरूनेई पहाड़ियों पर जंगल की आग की घटना पर, त्रिपाठी ने कहा कि आग दोपहर लगभग 12 बजे लगी थी और तत्काल हस्तक्षेप के कारण, कुछ घंटों के भीतर आग को बुझा दिया गया।

इस बीच, भाजपा के संबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री जे एन मिश्रा ने कहा, "हमारी यात्रा के दौरान, हमें सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान के अंदर जोरंडा और चहल रेंज में भीषण आग देखी।"

मिश्रा ने जमीनी हकीकत का पता लगाने को लेकर सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने के लिए 13 सदस्यीय पार्टी विधायक दल का नेतृत्व किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह