लाइव न्यूज़ :

मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों का शव लेने इराक जाएंगे वीके सिंह, डीएनए टेस्ट से हुई शवों की पहचान

By भारती द्विवेदी | Updated: March 20, 2018 13:06 IST

सुषमा स्वराज ने बताया कि 38 भारतीयों का डीएनए मैच हो गया है, जबकि 39वें शख्स का डीएनए 70 प्रतिशत तक ही मैच हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्च: इराक के मोसुल में चार साल मार्च से लापता 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में इस बात की जानकारी दी है। विदेश मंत्री ने राज्यसभा में ये कहा है कि इराक में मारे गए भारतीयों के शव लेने के लिए विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह इराक जाएंगे। शव लेकर विमान पहले अमृतसर फिर पटना और आखिरी में कलकत्ता जाएगा।

वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सरकार पर सवाल उठाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा है- 'ये हर भारतीय के लिए दुख की खबर है। लेकिन मैं ये जानना चाहता हूं कि ये जानकारी देने में सरकार ने देर क्यों की? सरकार को ये बताना चाहिए की ये कैसे हुआ, वो लोग कब मरे। साथ ही सरकार ने उनके परिवार वालों को जो उम्मीद दी थी वो गलत है।'

दरअसल 11 जून 2014 को इराक के मोसुल से ISIS के आतंकियों ने 80 लोगों का अपहरण किया था। जिसमें से 40 भारतीय और 40 बंगलादेशी थे। पंजाब के रहने वाले हरजीत वहां से भागने में सफल हो गए थे। देश लौटकर हरजीत ने कहा था कि सबकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसे भी गोली मारी गई थी लेकिन वो किसी तरह बच गया। मारे गए 39 लोगों में 31 पंजाब के हैं। बाकी 4 लोग हिमाचल प्रदेश के हैं। वहीं, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग भी शामिल हैं। 

टॅग्स :इराकसुषमा स्वराजशशि थरूरविदेश मंत्री सुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण