लाइव न्यूज़ :

कनाडा संग तनाव के बीच पीएम मोदी से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मुलाकात, नए संसद भवन में हुई बैठक

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 20, 2023 13:25 IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के पास विश्वसनीय आरोप हैं जो खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से भारत सरकार के एजेंटों को जोड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।भारत-कनाडा संबंधों पर चर्चा के लिए नए संसद भवन में पीएम मोदी और जयशंकर के बीच बैठक हुई।ट्रूडो की टिप्पणी के बाद भारत और कनाडा ने वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया है।

नई दिल्ली: कनाडा की धरती पर एक खालिस्तानी आतंकवादी के मारे जाने को लेकर कनाडा के साथ चल रहे राजनयिक विवाद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया कि उनकी सरकार के पास विश्वसनीय आरोप हैं जो जून में कनाडा की धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से भारत सरकार के एजेंटों को जोड़ते हैं। भारत-कनाडा संबंधों पर चर्चा के लिए नए संसद भवन में पीएम मोदी और जयशंकर के बीच बैठक हुई।

ट्रूडो की टिप्पणी के बाद भारत और कनाडा ने वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। केंद्र ने आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है। निज्जर एक भारतीय आतंकी और प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था और 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर उसकी हत्या कर दी गई थी। वह भारत के सबसे वांछित आतंकियों में से एक था, जिस पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम था।

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रूडो ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि वह भारत को उकसाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि भारत सरकार निज्जर की हत्या को पूरी गंभीरता से ले। उन्होंने कहा, "हम भड़काने या बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम सब कुछ स्पष्ट करने और उचित प्रक्रियाएं सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ काम करना चाहते हैं।"

नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और पीएम मोदी के बीच यह मुद्दा उठाए जाने के तुरंत बाद राजनयिक विवाद सामने आया है।

टॅग्स :S Jaishankarकनाडाभारतजस्टिन ट्रूडोJustin Trudeau
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप