लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में विदेशी शराब होगी सस्ती, नई नीति में वाइन, बीयर और देशी शराब की बोतलों पर एमआरपी लिखना होगा जरूरी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 1, 2022 22:42 IST

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार की ओर से जारी की गई नई आबकारी नीति में कहा गया है कि विदेशी शराब की बिक्री के संबंध में पड़ोसी राज्यों के साथ न्यूनतम खुदरा मूल्य की असमानता को कम करने और उच्च गुणवत्ता वाले और कम ताकत की विदेशी शराब को बढ़ावा देने के लिए टैक्स में कटौती की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेवी-देवताओं और धार्मिक प्रतिष्ठानों के नाम पर शराब की दुकान का लाइसेंस नहीं दिया जाएगावाइन, बीयर और देशी शराब की प्रत्येक बोतल पर एमआरपी लिखा होना आवश्यक होगा शराब खरीदने वाले उपभोक्ताओं को कैश मेमो जारी करने का भी आदेश दिया गया है

भुवनेश्वर: ओडिशा में विदेशी शराब और भी सस्ती होने जा रही है क्योंकि नवीन पटनायक सरकार द्वारा साल 2022-23 के लिए जारी की गई नई आबकारी नीति में विदेशी शराब पर उत्पाद शुल्क को कम कर दिया है।

नई आबकारी नीति में कहा गया है कि विदेशी शराब की बिक्री के संबंध में पड़ोसी राज्यों के साथ न्यूनतम खुदरा मूल्य की असमानता को कम करने और उच्च गुणवत्ता वाले और कम ताकत की विदेशी शराब को बढ़ावा देने के लिए टैक्स में कटौती की गई है। हालांकि नई आबकारी नीति में भारत में बनी विदेशी शराब और बीयर के उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पटनायक सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों के मुताबिक राज्य शराब के निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन और बिक्री से जुड़ी प्रक्रियाओं में व्यापक सुधार लाना चाहती है। इसलिए नई नीति के तहत विदेशी शराब के दामों में कमी की जाएगी ताकि राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को और भी बल मिले।

इस साल की आबकारी नीति में लाइसेंस शुल्क, न्यूनतम गारंटीकृत मात्रा, निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं के साथ-साथ खुदरा विक्रेताओं के लिए आवेदन शुल्क में मामूली वृद्धि की गई है। इसके साथ ही नई नीति में कहा गया है कि भुवनेश्वर, बरहामपुर, संबलपुर और राउरकेला नगर निगमों के साथ-साथ चार अन्य नगर पालिकाओं में कुछ और प्रीमियम दुकानें खोलने का प्रस्ताव है।

राज्य में कम मादक पदार्थों को बढाा देने के लिए आबकारी नीति को फिर से डिजाइन किया गया है। इसी तरह नये नियमों के अनुपालन में सुधार के लिए अस्थायी बार लाइसेंस के लिए शुल्क को भी कम किया गया है। वहीं शराब व्यापार को आसान बनाने के लिए नई आबकारी नीति के अनुसार ओडिशा सरकार परमिट, लाइसेंस और भुगतान को सुगम बनाने का प्रयास किया गया है।

वहीं नई आबकारी नीति के मुताबिक देवी-देवताओं और अन्य धार्मिक प्रतिष्ठानों के नाम से शराब की दुकान का लाइसेंस नहीं जारी किया जाएगा। इसके साथ ही नई नीति के तहत वाइन, बीयर और देशी शराब की प्रत्येक बोतल पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) लिखा होना आवश्यक होगा और सभी विक्रेताओं को शराब खरीदने वाले उपभोक्ताओं को कैश मेमो जारी करने का भी आदेश दिया गया है, अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो वेंडरों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष