लाइव न्यूज़ :

विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां भारतीय छोटे व्यापारियों का व्यवसाय चौपट कर रही हैं : स्वदेशी जागर मंच

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर आरएसएस से जुड़ी संस्था स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक अश्विनी महाजन ने सोमवार को विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर आरोप लगाया कि वे अवैध व्यापार कार्यों से देश में ऑफलाइन खुदरा विक्रेताओं और छोटे व्यापारियों का व्यवसाय ‘‘चौपट’’ कर रही हैं।

उन्होंने वर्तमान कानूनों में संशोधन करने की मांग की ताकि खुदरा विक्रेताओं और छोटे व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एक वेबिनार में महाजन ने आरोप लगाया कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां अपने अग्रिम कंपनियों के माध्यम से नियमों का ‘‘पूरी तरह’’ उल्लंघन कर रही हैं और अपने निजी व्यवसाय एवं ब्रांडों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय विक्रेताओं की कीमत पर ऑनलाइन एल्गोरिद्म में हेर-फेर कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र को उपभोक्ताओं के साथ ही ऑफलाइन व्यापारियों एवं छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा करने के लिए ‘‘संपूर्ण’’ नीति बनानी चाहिए।

स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा संगठन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों