लाइव न्यूज़ :

क्या आपको पता है पश्चिम बंगाल के कुछ गांव 18 अगस्त को मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस, आइए जानते हैं ऐसा क्यों

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 18, 2021 08:46 IST

संपूर्ण भारत 15 अगस्त को अपने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है लेकिन पश्चिम बंगाल के कुछ गांव ऐसे है , जहां आज भी 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है । इसके पीछे पाकिस्तान एक बड़ा कारण रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के राणाघाट और कृषणानगर जैसे गांव 18 अगस्त को मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस आजादी के बाद भी ये गांव दो दिन तक पाकिस्तान का हिस्सा रहे थे अंत में 17 अगस्त 1947 को रात में इन गांवों को भारत का हिस्सा घोषित किया गया

कोलकाता : भारत में 15 अगस्त को आजादी दिवस के रूप में मनाया जाता है । इश दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी लेकिन क्या आपको पता है बंग्लादेश की सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के कई गांव 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं । इस लिस्ट बंगाल के कई गांव शामिल है ।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नदिया के कुछ क्षेत्र उन क्षेत्रों में से हैं जो स्वतंत्रता के दौरान विवादित थे, जिसके परिणामस्वरूप वे देश के बाकी हिस्सों में आधिकारिक तौर पर इस 15 अगस्त की बजाय 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आए हैं । 

दो दिन देर से मिली आजादी 

यह क्षेत्र हर साल स्वतंत्रता दिवस 18 अगस्त को ही  मनाते रहे हैं । हालांकि इन समारोहों के साथ कोई सरकारी संबद्धता नहीं है । जानकारी के अनुसार विभाजन के दौरान बंगाल के कई सीमावर्ती इलाके विवादित थे । उदाहरण के लिए, 15 अगस्त 1947 को  जब भारत को स्वतंत्र घोषित किया गया था, तब दो दिनों के लिए बोंगांव तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा था । इस दो दिनों के फर्क के कारण यह क्षेत्र अपना अलग स्वतंत्रता दिवस मनाते आए हैं । 

बोनगांव के अलावा, नादिया जिले के अन्य शहरों - राणाघाट और कृष्णानगर को भी हर साल 18 अगस्त को तिरंगा फहराने के लिए जाना जाता है। नदिया जिले की अन्य तीन बस्तियां - मेहरपुर, चुडानागा और कुश्तिया - अब बांग्लादेश का हिस्सा हैं। ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, नदिया जिले की बस्तियों को बांग्लादेश में मिलाए जाने का विरोध भी किया गया था क्योंकि यह हिंदू बहुल क्षेत्र था । 17 अगस्त, 1947 की रात को इन क्षेत्रों को भारत का हिस्सा घोषित किया गया था।

एक अधिकारी ने कहा, "रानाघाट शहर में हर साल 18 अगस्त को आसपास के गांवों में अन्य छोटे कार्यक्रमों के साथ एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । कुछ विवादों के कारण नादिया के बड़े हिस्से को शुरू में पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन बाद में इसे भारतीय मुख्य भूमि में शामिल कर लिया गया।"  

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया