लाइव न्यूज़ :

यातायात के नियमों का पालन खाकी और कानून के भय से नहीं बल्कि अपने दिल से करें: राजस्थान पुलिस

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 11, 2020 06:06 IST

यातायात संचालन, अपराध नियंत्रण के साथ ही विषम परिस्थितियों में उल्लेखनीय सेवायें देने वाली 12 महिला यातायात पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात राहुल प्रकाश ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन पुलिस और कानून के भय से नहीं बल्कि अपने दिल से करें।वे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस एवं एसके फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोतिध कर रहे थे।

राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात राहुल प्रकाश ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन पुलिस और कानून के भय से नहीं बल्कि अपने दिल से करें। वे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस एवं एसके फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोतिध कर रहे थे। इस अवसर पर यातायात संचालन, अपराध नियंत्रण के साथ ही विषम परिस्थितियों में उल्लेखनीय सेवायें देने वाली 12 महिला यातायात पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  

राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात राहुल प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। सड़क पर मौजूद रहना बड़ा मुश्किल काम है। जयपुर के इतिहास में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने चैराहों पर यातायात का संचालन किया। महिलायें अनुशासन में रह कर यातायात का संचालन करती हैं। सड़क पर यदि कोई दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो सबसे पहले माँ ही रोती है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन पुलिस और कानून के भय से नहीं बल्कि अपने दिल से करें।

महिला दिवस के अवसर पर उल्लेखनीय सेवायें देने वाली हेड कांस्टेबल इन्द्राल देवी, कांस्टेबल विनीता, आशा, किरण, सुखजीत, रिंकी, विद्या देवी, रीना, सरोज, सुषमा देवी, सुनीता एवं संजू महिला यातायात पुलिस कर्मियों एवं दो ट्रैफिक वार्डन भावना सैनी व ज्योति घटवाणी को सम्मानित किया गया।

महिला दिवस पर जयपुर के मुख्य चैराहों पर यातायात का संचालन भी महिला पुलिसकर्मियों ने ही किया। एस के फिनकोर्प कंपनी ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए महिला यातायात पुलिस कर्मियों को हेलमेट वितरित किए। सभी महिला यातायात पुलिसकर्मियों को सम्मान स्वरूप प्रशंसा पत्र भी दिये गए।

कार्यक्रम में चेम्बर भवन के मानद महासचिव श्री के एल जैन ने सभी का स्वागत किया। प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सेतिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर सतवीर सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डाइरेक्टर शालिनी सेतिया ,हैड बिजनैस स्ट्रेटेजी श्री यश सेतिया एवं यातायात निरीक्षक शिक्षा श्रीपाल सहित बड़ी संख्या में यातायात पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस