लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:05 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह सितंबर ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में कमी आने से सोमवार को असम में बाढ़ की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। हालांकि, इस बीच मोरीगांव जिले में एक और व्यक्ति की बाढ़ से जुड़ी एक घटना में मौत हो गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक दिन में मोरीगांव जिले में बाढ़ के पानी में एक बच्चा बह गया जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक बारपेटा, चिरांग, दारंग, धेमाजी, गोलपाड़ा, गोलाघाट, कामरूप ग्रामीण, कामरूप महानगर सहित कुल 12 जिलों के 43 हजार लोग गत कुछ हफ्तो से हो रही बारिश की वजह से संकट का सामना कर रहे हैं।

एएसडीएमए ने बताया कि गोलाघाट जिले में बाढ़ का सबसे अधिक प्रकोप है जहां पर 29,857 लोगों का आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मोरीगांव में 10,536 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के चार जिलो में सरकार द्वारा बनाए गए 14 राहत शिविरों में 718 लोगों ने शरण ली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब