लाइव न्यूज़ :

केरल में बाढ़ जैसे हालात; उफान पर कक्कड़ और कोडूर नदी, आवासीय इलाकों में भरा पानी, बंद हुए स्कूल

By अनिल शर्मा | Updated: July 6, 2023 10:22 IST

 आईएमडी ने गुरुवार को कन्नूर और कोझिकोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और इन जिलों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जल स्तर बढ़ने के कारण मंगलवार की सुबह मनियार बांध के दो शटर 10 सेमी ऊपर उठा दिए गए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन ने भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।बाढ़ वाले मार्गों पर कन्नूर प्रशासन ने अस्थायी बैरिकेडिंग लगा दिया है।

तिरुवनंतपुरमः केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां भारी बारिश के कारण कक्कड़ नदी उफान पर है और कन्नूर शहर के आवासीय इलाकों में पानी भरने लगा है। बाढ़ जैसे हालाता बन गए हैं। लोगों को बाढ़ वाले मार्गों का उपयोग करने से रोकने के लिए प्रशासन ने अस्थायी बैरिकेडिंग लगा दी है।

वहीं केरल के कोट्टायम शहर के हालात भी अच्छे नहीं है। यहां भी लगातार बारिश के बाद कुछ आवासीय इलाकों में जलजमाव का सामना करना पड़ रहा है। यहां की कोडूर नदी भी उफान पर है। आईएमडी ने आज जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश को देखते हुए केरल, कर्नाटक और गोवा राज्यों के जिला प्रशासन ने भी स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कासरगोड जिला कलेक्टर ने कन्नूर के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दे दिए। जिला कलेक्टर के मुताबिक, विश्वविद्यालय और लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

केरल के अलावा कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में गुरुवार स्कूल बंद हैं। उधर, गोवा सरकार ने भी गुरुवार राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। गोवा प्रशासन ने कहा कि कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल आज 06 जुलाई को बंद रहेंगे। IMD ने राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी भी की है।

 आईएमडी ने गुरुवार को कन्नूर और कोझिकोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और इन जिलों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जल स्तर बढ़ने के कारण मंगलवार की सुबह मनियार बांध के दो शटर 10 सेमी ऊपर उठा दिए गए।

टॅग्स :Kannurभारतीय मौसम विज्ञान विभागIMD India Meteorological Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?