लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में कोहरे, बर्फबारी के चलते श्रीनगर हवाईअड्डे पर सप्ताह भर से बाधित उड़ान सेवाएं बहाल

By भाषा | Updated: December 14, 2019 16:11 IST

पिछले शुक्रवार को खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द की गईं जबकि शनिवार से 13 दिसंबर तक किसी उड़ान का परिचालन नहीं हुआ। घने कोहरे के चलते हवाईअड्डे पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम हो गयी थी, जो विमान परिचालन के लिए उपयुक्त नहीं होता है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में लगातार सात दिन से निलंबित उड़ान सेवाएं बहाल हो गई

कश्मीर घाटी में घने कोहरे और बर्फबारी के चलते श्रीनगर हवाईअड्डे पर खराब दृश्यता को लेकर लगातार सात दिन से निलंबित उड़ान सेवाएं शनिवार को बहाल हो गई। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उड़ानों का परिचालन सात दिन तक बंद रहने के बाद शनिवार दोपहर बहाल हो गया।’’

उन्होंने कहा कि श्रीनगर हवाईअड्डे पर दोपहर करीब सवा 12 बजे स्पाइस जेट की एक उड़ान पहुंची और उसने दिन में करीब एक बजे उड़ान भरी। अधिकारी ने बताया कि खराब दृश्यता के कारण सुबह की उड़ानें रद्द रहीं, लेकिन मौसम में सुधार दर्ज करने पर हवाईअड्डे से दोपहर की उड़ानें परिचालित होने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, ‘‘मौसम और दृश्यता में सुधार हुआ है। दोपहर की सभी उड़ानें अब सामान्य रूप से परिचालित होने वाली हैं।’’

पिछले शुक्रवार को खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द की गईं जबकि शनिवार से 13 दिसंबर तक किसी उड़ान का परिचालन नहीं हुआ। घने कोहरे के चलते हवाईअड्डे पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम हो गयी थी, जो विमान परिचालन के लिए उपयुक्त नहीं होता है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उड़ानों के परिचालन के लिए आवश्यक दृश्यता 1,000 से 1,200 मीटर होती है। लेकिन पिछले सप्ताह यह 100 मीटर से अधिक नहीं थी। इसलिए परिचालन प्रभावित हुआ।’’ पिछले एक सप्ताह से घाटी के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया था, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और लोगों, खासकर वाहन चालकों को परेशानी हुई। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष