लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: राम मंदिर पर फैसला, मोदी सरकार ने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ली, देवेंद्र फड़नवीस का इस्तीफा

By भाषा | Updated: December 31, 2019 18:12 IST

दिल्ली के तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प में कम से कम 20 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देवर्षों पुराने विवाद का समाधान करते हुए उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या मामले में ऐतिहासिक फैसला दिया।आदर्श आचार संहिता लागू करने और 1990 के दशक में उग्र चुनाव सुधार करने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन का 86 की उम्र में निधन।

वर्ष 2019 के नवंबर माह में देश भर में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है :

दो नवंबर : नयी दिल्ली : दिल्ली के तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प में कम से कम 20 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गए।

आठ नवंबर : नयी दिल्ली : सरकार ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली और उन्हें सीआरपीएफ द्वारा जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने का ऐलान किया।

नौ नवंबर : नयी दिल्ली : वर्षों पुराने विवाद का समाधान करते हुए उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या मामले में ऐतिहासिक फैसला दिया और विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने का निर्णय दिया। साथ ही शहर में पांच एकड़ जमीन मस्जिद बनाने के लिए देने का भी आदेश दिया।

10 नवंबर : आदर्श आचार संहिता लागू करने और 1990 के दशक में उग्र चुनाव सुधार करने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन का 86 की उम्र में निधन।

13 नवंबर : दो हफ्तों तक चले आंदोलनों के बाद जेएनयू ने बढ़ा हुआ छात्रावास शुल्क बीपीएल छात्रों के लिए आंशिक रूप से वापस लेने का फैसला किया।

16 नवंबर : बालासोर : भारत ने ओडिशा तट के डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह तक मार करने वाली मध्यम दूरी की परमाणु सक्षम मिसाइल ‘अग्नि दो” का पहला सफल रात्रि परीक्षण किया।

21 नवंबर : नयी दिल्ली : विवादों में घिरी रहने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मामलों की संसदीय समिति में नियुक्त किया गया।

26 नवंबर : मुंबई/ नयी दिल्ली : देवेंद्र फड़नवीस ने शक्ति परीक्षण से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।

28 नवंबर : नयी दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने छह पी8आई टोही विमानों की खरीद को स्वीकृति दी।

29 नवंबर : नयी दिल्ली : दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि बहुत तेजी से गिर कर 4.5 प्रतिशत पर आ गई।

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019ईयर एंडर 2019मोदी सरकारमहाराष्ट्रराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलासुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी