लाइव न्यूज़ :

तीन लड़कियों से बलात्कार के आरोप में पांच युवकों पर मुकदमा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 23:02 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), छह जून लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में तीन लड़कियों से कथित बलात्कार के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने रविवार को बताया कि लखीमपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में तीन लड़कियों ने आरोप लगाया है कि वे पिछले शुक्रवार को अपने एक दूर के रिश्तेदार मोहन के कहने पर दिहाड़ी मजदूर के रूप में एक खेत में काम करने गई थीं। शाम को काम करने के बाद मोहन तथा उसके चार अज्ञात साथियों ने लड़कियों को पकड़ लिया और उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया।

विजय ढुल ने रविवार शाम को पत्रकारों को बताया कि लड़कियों का मेडिकल परीक्षण किया गया जिसमें बलात्कार के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद आगे की फॉरेंसिक जांच के लिए स्लाइड्स भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि अन्य चार युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

इसके पहले उन्होंने कहा था कि इस मामले में शनिवार को पांचों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मोहन को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़कियों द्वारा शुक्रवार और शनिवार को दिए गए बयानों में विरोधाभास है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लड़कियों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी कि उन्हें खेत में काम करने के एवज में मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया जबकि शनिवार को थाने जाकर उन्होंने अपने साथ बलात्कार किए जाने का इल्जाम लगाया।

ढुल ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए