लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

By भाषा | Updated: July 2, 2021 23:36 IST

Open in App

श्रीनगर, दो जुलाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए तथा सेना का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुठभेड़ में मारे गए पांच आतंकवादियों में एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल था। मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हुआ है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षाबलों के लिए यह अभियान एक ‘‘बड़ी सफलता’’ है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के राजपुरा के हाजिन गांव में बृहस्पतिवार देर रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण अभियान को स्थगित कर दिया गया लेकिन घेराबंदी रातभर रही।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज (शुक्रवार) सुबह, आतंकवादियों से बार-बार आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने तलाशी दल पर गोलीबारी की और फिर जवाबी कार्रवाई की गई।’’

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए जिन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान नगीनपुरा त्राल निवासी निशाज हुसैन लोन उर्फ खिताब के रूप में हुई है, जो लश्कर का जिला कमांडर था और 2018 से सक्रिय था।

अधिकारी ने बताया कि मारे गए अन्य आतंकवादियों में दानिश मंजूर शेख, अमीर वागे, मेहरान मंजूर और पाकिस्तानी अबू रेहान उर्फ तौहीद शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ये सभी आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

इस बीच, महानिरीक्षक कुमार ने सफल अभियान के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू