लाइव न्यूज़ :

मुम्बई में एक लड़की को परेशान करने वाले व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच विद्यार्थी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 22, 2020 17:03 IST

Open in App

मुम्बई, 22 नवंबर मुम्बई के वकोला में लड़की को कथित रूप से परेशान करने वाले की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में रविवार को पांच कॉलेज विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया गया।

वकोला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मयूर गिरिधर जोशी नामक एक व्यक्ति ने उपनगरीय क्षेत्र दत्ता मंदिर में रहने वाली एक लड़की पर कुछ छींटाकशी की। उसी क्षेत्र में आरोपी विद्यार्थी भी रहते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ तंग आकर लड़की ने अपने दोस्त मानस महेश मोरे (19) को फोन किया, जिसने अपने दोस्तों को बुला लिया। सभी ने मिलकर जोशी की पिटाई की। उसे शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि जोशी पर जिस स्थान पर हमला किया गया था, उसके सीसीटीवी क्लिप के आधार पर मोरे और उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार किया गया।

वकोला थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश अवहाद ने कहा, ‘‘पांचों आरोपियों पर हत्या एवं बलवा का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब