लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में फंसे पिता ने बेटे को भेजा वीडियो संदेश, बोले हमें जल्दी यहां से निकालो

By अजीत कुमार सिंह | Updated: May 25, 2020 17:48 IST

अमृतसर के रहने वाले 5 लोग लाहौर, पाकिस्तान में फंसे हुए हैं जहाँ वे गुरुद्वारों के दर्शन करने गए थे.सतबीर सिंह ने कहा " मेरी तबियत खराब है और यहां दवा दुकानों पर मेरी दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं. मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह हमें जल्द से जल्द हमें यहां से निकाले".

Open in App
ठळक मुद्देहरजीत सिंह, उनकी पत्नी और उनके पांच महिला रिश्तेदार भी पाकिस्तान में फंसे हुए हैं. सतबीर अमृतसर में ऑटो पार्टस का बिजनेस करते थे. लाहौर में फंसे है लेकिन बच्चों की चिंता उन्हें खाए जा रही है.

नई दिल्लीः पाकिस्तान में लॉकडाउन के फंसे भारतीय लोगों अब उम्मीद भर नज़रों से भारत की ओर देख  रहे हैं. ये परिवार सरकार से अपनी वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं.

अमृतसर के रहने वाले कमलजीत सिंह कहते हैं कि उनकी मां, पिता सतबीर सिंह व तीन अन्य लोग बीते 10 मार्च को लाहौर गये थे. ये सभी लोग पाकिस्तान में मौजूद कई गुरूद्वारे घूमने की ख्वाहिश लेकर गये हैं.  कोविड 19  फैलने के बाद पाकिस्तान में भी लॉकडाउन हो गया और वो लोग वहां फंस गए. पाकिस्तान में फंसे अमृतसर के सतबीर सिंह के बेटे कमलजीत सिंह ने कहा कि सरकार से यही गुजारिश है कि सरकार हमारी मदद करे. 

पाकिस्तान में फंसे सतबीर ने कहा कि उन्हें लगा, लॉकडाउन जल्दी ही खुल जाएगा और वो अपने मुल्क वापस लौट पाएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. पहले ये परिवार लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साहिब में शरण लिए हुए था. इसी बीच उनकी मुलाकात लाहौर के ही रहने वाले एक सिख अमरीक सिंह से हुई.

अमरीक सिंह कोरोनावायरस संक्रमण के बाववूज इन लोगों को अपने घर में रहने के लिए जगह दी. सतबीर सिंह कहते हैं कि हमें अपनी वीज़ा बढ़वाना पड़ा और हमने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में घर वापसी की गुहार की है लेकिन अब तक नाकामी ही हाथ लगी है. 

पाकिस्तान में फंसे इन लोगों के पास पैसे भी खत्म हो गये हैं. अब वो पीएम मोदी से मदद मांग रहे हैं. सतबीर सिंह अमृतसर के गोल्डन अवेन्यू के रहने वाले हैं. 10 मार्च को 1 महीने के वीज़ा पर पाकिस्तान गये थे. ऐसे ही एक दूसरा परिवार हरजीत सिंह का जो नवां कोट अमृतसर का रहने वाला है. हरजीत सिंह, उनकी पत्नी और उनके पांच महिला रिश्तेदार भी पाकिस्तान में फंसे हुए हैं. 

सतबीर अमृतसर में ऑटो पार्टस का बिजनेस करते थे. लाहौर में फंसे है लेकिन बच्चों की चिंता उन्हें खाए जा रही है. दो महीने हो गये उन्हें देखा तक नहीं है. अब उन्होंने बेटे को वीडियो संदेश भेजा हैं. वीडियो संदेश में कहा कि मेरी तबीयत खराब है. मुझे डॉक्टर ने जो दवाईयां दी थी वो यहां दवा की दुकानों पर नहीं मिलती हैं. सतबीर सिंह ने अपने बेटे कमलजीत को वीडियो मैसेज भेज कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. गुहार में कहा है कि सरकार हमें पाकिस्तान से जल्दी निकाल लें. 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानपंजाबकोरोना वायरस इंडियाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब