लाइव न्यूज़ :

दो महिलाओं समेत पांच लोग हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:41 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल से भी सितंबर में पांच महिलाओं तथा एक पुरुष को कथित रूप से हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के हनी ट्रैप मामले जैसा एक मामला बेंगलुरु में भी सामने आया है जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने विस्तार से जानकारी दिए बिना बताया कि मामले की जांच जारी है।

मध्य प्रदेश के हनी ट्रैप मामले जैसा एक मामला बेंगलुरु में भी सामने आया है जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।’’ उन्होंने विस्तार से जानकारी दिए बिना बताया कि मामले की जांच जारी है। कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोमई ने कहा, ‘‘हमारे अधिकारी कानून के अनुसार मामले की जांच कर रहे हैं। किसी प्रकार के हस्तक्षेप का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर नेताओं से मिला करती थीं और अपनी ‘‘समस्याओं’’ को विस्तार से बताने के लिए एकांत में मिलने की मांग करती थीं। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वे अपने फोन नंबर साझा करती थीं और देर रात में बात किया करती थीं। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे नेताओं के साथ बिताए अंतरंग क्षणों का वीडियो बनाती थीं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘सीबीआई को मामले की जांच करने दीजिए और सच सामने आने दीजिए।’’ मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल से भी सितंबर में पांच महिलाओं तथा एक पुरुष को कथित रूप से हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी