लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:56 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),17मार्च गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसे में कार चालक हुकम सिंह (39) गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उपचार के लिए उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह हुकुम सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य घटना में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 150 के पास बीती रात एक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची आरुषि की मौत हो गई वहीं थाना दादरी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में अरुण कुमार की मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा के सर्फाबाद गांव में रहने वाले संदीप (26) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव खेड़ा मोहम्मदाबाद के पास बीती रात एक सड़क हादसे में हरकेश (32) नामक युवक की मौत हो गई। हरकेश नोएडा के एक कंपनी में काम करते थे। उनके परिवार में किसी का देहांत हो गया था, जिसकी सूचना पाकर वह मंगलवार को नोएडा से अपने गांव जा रहे थे।

पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू