लाइव न्यूज़ :

मथुरा में सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: December 3, 2021 14:23 IST

Open in App

टीकमगढ़ (मप्र)/मथुरा, तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में एसयूवी में सवार मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के दो अन्य लोगों के साथ एक अपहृत बालिका को छुड़ाने के लिए एसयूवी में सवार हो हरियाणा जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाना में तैनात थे। हादसे में पुलिस के एक प्रधान आरक्षक सहित तीन अन्य घायलों को मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम एल चौरसिया ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘पुलिस दल हरियाणा जा रहा था, तभी उनका वाहन सड़क के डिवाइडर से टकरा गया।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रधान आरक्षक भवानी प्रसाद (52), महिला आरक्षक हीरादेवी प्रजापति (32), कमलेंद्र यादव (28) के रुप में हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की प्रीति और धर्मेंद्र की भी हादसे में मौत हो गई। इन्हें पुलिस टीकमगढ़ से अपहृत लड़की को बचाने में सहायता के लिए ले जा रही थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रधान आरक्षक राठी राम, एसयूवी चालक जगदीश लोधी और एक अन्य रवि रायकवार को चोटें आई हैं। चौरसिया ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस का यह दल हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने मीडियाकर्मियों को बताया, ‘‘मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बूड़ेरा थाना की एक टीम एक युवती के अपहरण के मामले में जांच पड़ताल के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी। घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया और यातायात बहाल कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब