लाइव न्यूज़ :

गुजरात में दो वाहनों के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: November 20, 2021 10:17 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 नवंबर गुजरात के अहमदाबाद जिले के वलाना गांव के निकट शनिवार सुबह एक टैंकर के वैन से टकरा जाने से वैन सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वटमान को भावनगर से जोड़ने वाली सड़क पर दुर्घटना सुबह पांच बजे हुई।

कोठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया,‘‘ आठ लोग एक वैन से आनंद जिले के खंभात जा रहे थे। वैन सड़क पर गलत दिशा में चल रही थी और तभी वलाना गांव के निकट एक टैंकर ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं एक ने खंभात के एक अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।’’

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और शवों को निकालने में कई घंटे लग गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का खंभात के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब