लाइव न्यूज़ :

असम में सिलेंडर फटने से लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 19, 2019 15:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देसिलेंडर फटने से लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई।घटना डिब्रूगढ़ नगर में थर्मल कॉलोनी के पास निज कोडोमोनी में हुई।

असम के डिब्रूगढ़ जिले में बीती रात एक झोपड़ी में सिलेंडर फटने से लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ध्रुव बोरा ने शनिवार को बताया कि यह घटना डिब्रूगढ़ नगर में थर्मल कॉलोनी के पास निज कोडोमोनी में हुई।

उन्होंने बताया कि खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर में शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे के करीब विस्फोट हुआ जब वे सो रहे थे। साथ ही उन्होंने बताया कि घर में आग लग जाने की वजह से सभी की “मौके पर ही जल कर मौत हो गई।” मृतकों की पहचान माया सोनार (50), बिशाल सोनार (19), शिब सोनार (5), शंकर सोनार (3) और नुनु (50) के तौर पर हुई है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोरा ने बताया कि उनकी झोंपड़ी और उसमें रखा सामान भी पूरी तरह जल गया। घटना के पीछे कोई और कारण होने की बात से इनकार करते हुए बोरा ने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ कर्मी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शुरुआती जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मृतकों के रिश्तेदारों के प्रति शोक प्रकट करते हुए जिला पुलिस उपायुक्त को घटना की जांच कराने का निर्देश दिया। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के करीबी रिश्तेदार को चार लाख रुपये का मुआवाजा देने की घोषणा की है। 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब