लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पलामू व्याघ्र अभयारण्य में भारतीय रेल की चपेट में आने से पांच हिरणों की मौत

By भाषा | Updated: September 1, 2020 05:19 IST

हिरण रात में किसानों के खेतों में भी आ जाते हैं और खेतों से लौटते समय उनका समूह रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देसभी हिरणों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद जंगल में दफना दिया गया। क्षेत्रीय निदेशक ने जानकारी दी कि छिपादोहर वन क्षेत्र में गुजरने वाली रेलगाड़ियों की रफ्तार बीस किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है।

मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू व्याघ्र अभयारण्य में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक गर्भवती समेत पांच हिरणों की मौत हो गयी । पलामू व्याघ्र अभयारण्य के क्षेत्रीय निदेशक वाई के दास ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना पलामू के केचकी वन क्षेत्र में रविवार रात्रि में हुई।

हिरण रात में किसानों के खेतों में भी आ जाते हैं और खेतों से लौटते समय उनका समूह रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सभी हिरणों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद जंगल में दफना दिया गया।

दास ने बताया कि केचकी वन क्षेत्र में इन दिनों करीब आठ हजार हिरण विचरण करते हैं और समूचे पलामू व्याघ्र अभयारण्य में करीब बारह हजार हिरण हैं।

क्षेत्रीय निदेशक ने जानकारी दी कि छिपादोहर वन क्षेत्र में गुजरने वाली रेलगाड़ियों की रफ्तार बीस किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इस घटना के बाद रेलवे से मांग की जाएगी कि केचकी इलाके में भी ट्रेनों की रफ्तार कम रखी जाए । भाषा, इन्दु अविनाश अविनाश

टॅग्स :झारखंडभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप