राज्यसभा: अप्रैल में 19 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा, छह सदस्य कांग्रेस के और पांच भाजपा के हो रहे सेवानिवृत्त

By विशाल कुमार | Published: February 8, 2022 10:08 AM2022-02-08T10:08:16+5:302022-02-08T10:11:54+5:30

बीते सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने दो बार ऐसे संकेत दिए कि यह उच्च सदन में उनका अंतिम भाषण हो सकता है।

five-bjp-six-congress-lawmakers-among-19-rajya-sabha-members-to-retire-in-april | राज्यसभा: अप्रैल में 19 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा, छह सदस्य कांग्रेस के और पांच भाजपा के हो रहे सेवानिवृत्त

राज्यसभा: अप्रैल में 19 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा, छह सदस्य कांग्रेस के और पांच भाजपा के हो रहे सेवानिवृत्त

Highlights245 सदस्यों वाली राज्यसभा में फिलहाल कुल 237 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।राज्य सभा में कांग्रेस की संख्या 34 से कम होकर 28 रह जाएगी।राज्य सभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 97 से कम होकर 92 रह जाएगी।

नई दिल्ली: इस साल अप्रैल में संसद के उच्च सदन राज्य सभा से 19 सदस्य सेवानिवृत्त हो जाएंगे जिसमें कांग्रेस के छह तो भाजपा के पांच सदस्य शामिल हैं। इस बड़े बदलाव के साथ ही राज्य सभा में कांग्रेस की संख्या 34 से कम होकर 28 रह जाएगी तो वहीं भाजपा की संख्या 97 से कम होकर 92 रह जाएगी।

बता दें कि, 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में फिलहाल कुल 237 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।

बीते सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने दो बार ऐसे संकेत दिए कि यह उच्च सदन में उनका अंतिम भाषण हो सकता है।

शर्मा का राज्य सभा सदस्य का कार्यकाल आगामी 2 अप्रैल को खत्म हो रहा है। उनके साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले कांग्रेस नेताओं में केरल से सदस्य एके एंटनी, पंजाब से सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दुल्लो और असम से सदस्य रिपुन बोरा और रानी नारा हैं।

सेवानिवृत्त होने वाले और भाजपा से जुड़े नामित सदस्यों में सुब्रमण्यम स्वामी, अभिनेता सुरेश गोपी, रूपा गांगुली और पत्रकार स्वपन दास गुप्ता हैं। इसके साथ ही बॉक्सर मैरी कॉम, अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव और पंजाब से भाजपा सदस्य श्वैत मलिक का भी कार्यकाल खत्म होने वाला है।

नगा पीपुल फ्रंट के और नागालैण्ड से आने वाले एकमात्र सदस्य केजी केन्ये भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। आगामी 20 फरवरी को विधान चुनाव के लिए तैयान पंजाब से पांच सीटें खाली हो रही हैं।

वहीं, केरल से सदस्य लोकतांत्रिक जनता दल के एमवी श्रेयम्स कुमार, पंजाब से सदस्य अकाली दल के सुखदेव सिंह ढिंढसा, नरेश गुजराल, केरल से सदस्य और भाकपा नेता के सोमा प्रसाद, त्रिपुरा से आने वाले झरना दास भी सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Web Title: five-bjp-six-congress-lawmakers-among-19-rajya-sabha-members-to-retire-in-april

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे