कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

By भाषा | Published: June 17, 2019 04:47 AM2019-06-17T04:47:55+5:302019-06-17T04:47:55+5:30

इससे पहले दिन में 11 महिलाओं सहित अन्य तीर्थयात्रियों, दो अधिकारी ने यहां एक होटल में ब्रीफिंग सत्र में हिस्सा लिया।

First trip to Kailash Mansarovar | कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना

सिक्किम में शनिवार को नाथुला दर्रा के रास्ते कैलाश मानसरोवार यात्रा के लिए 31 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था रवाना किया गया। पर्यटन एवं नागर विमानन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के जयकुमार ने तीर्थयात्रियों की दो बसों को नाथुला के लिए रवाना किया।

इससे पहले दिन में 11 महिलाओं सहित अन्य तीर्थयात्रियों, दो अधिकारी ने यहां एक होटल में ब्रीफिंग सत्र में हिस्सा लिया।

इसका आयोजन सिक्किम सरकार की पर्यटन एवं नागर विमानन विभाग ने किया था। इस सत्र को संबोधित करते हुए जयकुमार ने तीर्थयात्रियों को इस पवित्र स्थान की यात्रा के महत्व के बारे में बताया। 

Web Title: First trip to Kailash Mansarovar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे