लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव का पहला चरण शनिवार को

By भाषा | Updated: November 28, 2020 01:33 IST

Open in App

जम्मू, 27 नवंबर जम्मू-कश्मीर में शनिवार को डीडीसी चुनाव के पहले चरण और पंचायत उपचुनावों के लिए मतदान होंगे। इन चुनावों में कुल 1,427 उम्मीदवार मैदान में हैं और सात लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त के के शर्मा ने बताया कि पहले चरण में सुचारू रूप से मतदान के लिए 2,146 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ कल पहले चरण में सात लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन सात लाख मतदाताओं में से कश्मीर संभाग में 3.72 लाख मतदाता हैं और जम्मू संभाग में 3.28 लाख मतदाता हैं।’’

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित क्षेत्र में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए कुल 280 निर्वाचन क्षेत्र हैं। पहले चरण में इनमें से 43 क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा।

चुनाव आयुक्त ने कोविड-19 के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मतदान केंद्र पर मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos