लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर का पहला मॉडल पेश, 1008 फुट की ऊंचाई, विश्व में सबसे ऊंचे शिखर, गर्भगृह 216 वर्गफुट का, जानिए और खासियत

By भाषा | Updated: January 21, 2020 20:52 IST

देश की जनता अयोध्या में ऐसा मन्दिर चाहती है जो विश्व में अद्वितीय हो और वास्तुशास्त्र के सिद्धांतों के साथ ही 21वीं सदी के निर्माण मानकों और मन्दिर निर्मित होने पर भारी संख्या में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की आवश्यकता की दृष्टि से सर्वोत्तम हो।

Open in App
ठळक मुद्देरामालय न्यास अयोध्या में भव्य-दिव्य शास्त्रोक्त मन्दिर निर्माण के लिए कृत संकल्पित है।काशी के आदित्य गुप्त द्वारा पहला मॉडल रामालय न्यास को प्राप्त हुआ है, जिसे आज प्रयाग में जनता के सामने रखा गया है।

ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य और अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि रामालय न्यास के सचिव स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर का पहला मॉडल मंगलवार को यहां पेश किया।

उन्होंने कहा कि देश की जनता अयोध्या में ऐसा मन्दिर चाहती है जो विश्व में अद्वितीय हो और वास्तुशास्त्र के सिद्धांतों के साथ ही 21वीं सदी के निर्माण मानकों और मन्दिर निर्मित होने पर भारी संख्या में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की आवश्यकता की दृष्टि से सर्वोत्तम हो।

उन्होंने बताया कि रामालय न्यास अयोध्या में भव्य-दिव्य शास्त्रोक्त मन्दिर निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए देश के अनेक वास्तुशास्त्रियों से अनुरोध किया गया है, जिनमें काशी के आदित्य गुप्त द्वारा पहला मॉडल रामालय न्यास को प्राप्त हुआ है, जिसे आज प्रयाग में जनता के सामने रखा गया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि यह मॉडल पहला और प्रारम्भिक मॉडल है। इसी तरह के और मॉडल आने पर उन्हें आचार्यों और जनता के समक्ष रखा जायेगा। उनमें से सर्वोत्तम को निर्माण के लिये चुना जायेगा। मंगलवार को पेश किए गए मॉडल की विशेषता के बारे में उन्होंने बताया कि यह 1008 फुट की ऊंचाई के साथ विश्व के सबसे ऊंचे शिखर वाले मंदिर का मॉडल है, जिसका गर्भगृह 216 वर्गफुट का है।

इसमें प्रतिदिन एक लाख आठ हजार लोगों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि इस मॉडल में 1008 बसों, 10,800 कारों एवं 21,000 मोटरसाइकिलों की एक साथ पार्किंग की जा सकेगी। साथ ही इसमें तीन इनडोर और एक आउटडोर सभागार बनाने की व्यवस्था है। इस मॉडल को वाराणसी की हाईस्पैन इंजीनियरिंग ने तैयार किया है। 

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्यासुप्रीम कोर्टइलाहाबादउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां