लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से पहली मौत , महाराष्ट्र में यह तीसरा मामला

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:02 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के संक्रमण से 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के इस स्वरूप से जुलाई में जान गंवाने वाली इस बुजुर्ग महिला को कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराकें दी गई थीं।

महाराष्ट्र के अधिकारियों ने बताया कि यह राज्य में डेल्टा प्लस स्वरूप के मरीज की मौत का तीसरा मामला है।

बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि महिला की मौत के बाद उसके करीबी संपर्क में रहे कम से कम दो अन्य लोगों में भी वायरस के इस स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायरस का यह स्वरूप बेहद संक्रामक है।

एक बीएमसी अधिकारी ने कहा कि हालिया मामले में पूर्वी मुंबई उपनगर के घाटकोपर की निवासी इस महिला की 27 जुलाई को एक अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार जीनोम श्रृंखला परीक्षण रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही राज्य सरकार के अधिकारियों को 11 अगस्त को पता चला कि महिला डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित थी।

उन्होंने बताया कि इस महिला को कोविशील्ड की दोनों खुराकें लगी थीं लेकिन 21 जुलाई को वह संक्रमित पायी गयी एवं उसमें सूखे कफ, स्वादहीनता, बदनदर्द एवं सिरदर्द के लक्षण थे। अधिकारी के अनुसार उसे स्टेरॉयड एवं रेमडेसिविर दिये गये , वह कहीं यात्रा पर गयी भी नहीं थी।

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि महिला के छह करीबी लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से दो लोगों में डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है।

इससे पहले रत्नागिरि जिले में 13 जून को 80 वर्षीय महिला की मौत वायरस के इस स्वरूप के कारण हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि इस बुजुर्ग महिला ने टीके की एक भी खुराक नहीं ली थी।

डेल्टा प्लस से मौत का एक अन्य मामला जुलाई में यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर रायगढ़ के नागोथाने में सामने आया। रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी के अनुसार 69 साल का एक व्यक्ति 15 जुलाई को संक्रमित पाया गया और 22 जुलाई को उसकी मौत हो गयी। चौधरी के अनुसार इस व्यक्ति की डेल्टा प्लस संक्रमण की रिपोर्ट बाद में आयी, उसे अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘ इस व्यक्ति का भी पूरा टीकाकरण हो चुका था।’’ उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि प्रशासन ने उसके संपर्क में आये सभी व्यक्तियों का पता लगा लिया है।

दो दिन पहले राज्य सरकार ने कहा था कि राज्य में डेल्टा प्लस स्वरूप के 20 नये मामले सामने आये और उनमें सात मुंबई के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर