लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकों की पहली खेप मिजोरम पहुंची

By भाषा | Updated: January 15, 2021 09:04 IST

Open in App

आइजोल, 15 जनवरी मिजोरम में कोविड-19 टीकाकरण के लिये पहले चरण में 18,500 टीकों की पहली खेप बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली से आइजोल पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी ललजवमी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि टीकाकरण के लिए कुल 14,607 स्वास्थ्य कर्मियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 8,000 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

राज्य सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण के लिए चार अस्पतालों आइजोल सदर अपताल, लुंगलेई सदर अस्पताल, कुलिकवं उप जिला अस्पताल और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर स्थापित किया है।

ललजवमी ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच टीकाकरण होगा और हर शिविर में 100-100 लोगों को टीका दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम