लाइव न्यूज़ :

पुंछ और राजौरी नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया, भारतीय जवान का मुंहतोड़ जवाब

By भाषा | Updated: April 16, 2020 15:32 IST

पाकिस्तानी सेना लगातार एलओसी से लगे गांव और सीमा पर निशाना बना रही है। बीते सप्ताह पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में तीन व्यक्ति मारे गए थे। भारतीय सेना भी इसका मुहंतोड़ जवाब दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना पिछले 12 दिनों से मोर्टार और छोटे हथियारों से एलओसी से लगे असैन्य इलाकों को निशाना बना रही है।गोलीबारी कर पुंछ के कस्बा और किरनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया।

जम्मूः पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए बृहस्पतिवार को गोलीबारी तेज कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना पिछले 12 दिनों से मोर्टार और छोटे हथियारों से एलओसी से लगे असैन्य इलाकों को निशाना बना रही है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया, ‘‘आज करीब नौ बज कर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी कर पुंछ के कस्बा और किरनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया।’’

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार से गोले दाग कर सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर भी संघर्ष विराम उल्लंघन किया। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि भारतीय थल सेना ने इन सभी सेक्टरों में पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तानी सेना के नौशेरा, कस्बा और किरनी सेक्टरों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से लोगों के बीच भय व्याप्त हो गया है। राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप गांवों में रह रहे निवासी तब से खौफ के साये में रह रहे हैं, जब बीते सप्ताह पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में तीन व्यक्ति मारे गए थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनासीआरपीएफगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो