लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:22 IST

Open in App

बीजापुर, 17 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को यहां बताया कि बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती सिलगेर गांव में पुलिस शिविर के करीब सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई ।

पी ने बताया कि सिलगेर गांव में पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों के लिए शिविर की स्थापना की गई है। शिविर बनने के बाद नक्सलियों ने ग्रामीणों को भड़काकर शिविर का विरोध शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि आज जब ग्रामीण शिविर का विरोध करने वहां एकत्र हुए थे तब करीब 12.30 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से तीन शव बरामद किया है और अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि ये शव नक्सलियों के हैं या ग्रामीणों के। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया है।

बीजापुर और सुकमा जिले का यह सीमावर्ती क्षेत्र नक्सलियों का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। सिलगेर गांव सुकमा जिले में है। यहां से लगभग 10 किलोमीटर दूर जोनागुड़ा गांव के करीब नक्सलियों ने तीन अप्रैल को सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया था। इस हमले में सुरक्षा बलों के 22 जवान शहीद हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs CSK Highlights: संजू सैमसन का तूफान, CSK ने 8 विकेट से रौंदी दिल्ली

क्रिकेटDC vs CSK: संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी से सीएसके ने डीसी को 8 विकेट से हराया

भारतJEE Main 2026 Result Declared: मीरा कृष्णा आर एस, सूर्यथेजस एस, गौरी शंकर वी और सार्थक अग्रवाल स्कोर 100 परसेंटाइल

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारतममता बनर्जी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही हैं, मदन राठौड़ बोले...

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर

भारतपंकज सिंह का विपक्ष पर हमला, 'हारते ही EVM और चुनाव आयोग पर सवाल'

भारतबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी

भारतअगर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दें तो क्या होगा? जानिए संवैधानिक प्रावधान

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO