लाइव न्यूज़ :

जम्मू के जंगल में गोलीबारी शुरू, तलाश अभियान जारी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 14:44 IST

Open in App

जम्मू, 25 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के दो सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए चलाया जा रहा व्यापक तलाश अभियान सोमवार को 15वें दिन भी जारी है और एक वन्य क्षेत्र से भारी गोलीबारी की खबर मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भट्टी दरियां वन में गोलीबारी आतंकवादियों से ताजा संपर्क स्थापित होने के कारण हुई। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी वन के भीतर गुफाओं में छिपे हुए हैं।

यह तलाश अभियान 11 अक्टूबर को शुरू हुआ और अब तक दो जेसीओ समेत सेना के नौ जवान और एक गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी मारे जा चुके हैं तथा तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं।

पुंछ के सुरनकोट जंगल में अभियान के पहले दिन सेना के पांच जवान शहीद हो गए जबकि 14 अक्टूबर को मेंढर के भट्टी दरियां इलाके में चार अन्य जवानों की मौत हुई।

कोट भलवाल केंद्रीय कारागार जम्मू से मेंढर लाए गए पाकिस्तानी आतंकवादी की उस समय मौत हो गयी जब रविवार को एक आतंकवादी ठिकाने की पहचान के लिए उसे ला रहे सुरक्षा बलों पर छिपे हुए आतंकवादियों ने हमला कर दिया। उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

सुरनकोट और मेंढर के अलावा राजौरी जिले के थानामंडी जंगल में भी तलाश अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर ने घेराबंदी किए गए वन्य इलाके में कई फेरे लगाए। ड्रोन से भी वन्य इलाके की कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि आतंकवादी भाग न पाएं।

उन्होंने बताया कि यह जानकारी मिलने के बाद पूछताछ के लिए दो महिलाओं समेत करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है कि उन लोगों ने आतंकवादियों को कथित तौर पर भोजन और शरण समेत साजोसामान संबंधी सहयोग मुहैया कराया।

अभियान के मद्देनजर जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर मेंढर और थानामंडी के बीच यातायात सोमवार को 10वें दिन भी एहतियातन बंद है।

जम्मू के राजौरी और पुंछ में इस साल जून के बाद घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं और अलग-अलग मुठभेड़ों में नौ आतंकवादी मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब