लाइव न्यूज़ :

नोएडा के एक मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 12 लोग झुलसे, पांच की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: December 24, 2018 03:04 IST

आग की वजह से मकान में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। लोग सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे और आग की चपेट में आते गए। 

Open in App

नोएडा, 23 दिसंबरः नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रविवार रात एक मकान में आग लगने से 12 लोग झुलस गए। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गांव बहलोलपुर में रहने वाले इंद्रपाल पुत्र शंकर के मकान में 24 से ज्यादा परिवार किराए पर रहते हैं। रविवार रात साढ़े दस बजे के करीब शॉर्ट सर्किट की वजह से भूतल पर खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लग गई। 

देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि आग की वजह से मकान में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। लोग सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे और आग की चपेट में आते गए। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में दर्जनभर लोग झुलस गए हैं, जिन्हें नोएडा के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को गंभीर हालत में दिल्ली के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 

दमकल अधिकारी ने बताया कि जहां पर आग लगी थी, वहां दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में बहुत परेशानी हुई। रास्ता सकरा होने से बचाव कार्य में काफी परेशानी आई। पुलिस और आसपास के लोगों ने आग बुझाने में मदद की। इस घटना के चलते बहलोलपुर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायलों के परिजन उनकी कुशल क्षेम के लिए इधर से उधर बदहवास स्थिति में भागते रहे।

टॅग्स :नॉएडाअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप