लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: निजामुद्दीन बस्ती मे लगी भीषण आग, चार लोग घायल

By भाषा | Updated: October 31, 2018 01:00 IST

दक्षिण दिल्ली में निजामुद्दीन बस्ती की दो इमारतों में मंगलवार को आग लगने से एक महिला और उसके दो बच्चों सहित चार लोग मामूली रूप से घायल हो गये।

Open in App

दक्षिण दिल्ली में निजामुद्दीन बस्ती की दो इमारतों में मंगलवार को आग लगने से एक महिला और उसके दो बच्चों सहित चार लोग मामूली रूप से घायल हो गये।

दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजकर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

वहीं, पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम छह बजकर सात मिनट पर इस घटना के बारे में जानकारी मिली और अधिकारियों की एक टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि चार लोग आग से मामूली तौर पर झुलस गए और उन्हें सफदरजंग आपातकालीन सेवा में भेजा गया। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार, चारों लोग पांच प्रतिशत से भी कम झुलसे हैं।

अधिकारी ने बताया कि शाम सात बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।

टॅग्स :भीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील