लाइव न्यूज़ :

मुंबई: 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 लोग घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: June 9, 2018 08:19 IST

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 9 जून: मुंबई के फोर्ट एरिया के एक 6 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगी है। आग लगने की वजह से बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर चुका है। पटेल चैंबर्स बिल्डिंग में लगी इस आग के कारण अब तक दो दमकलकर्मी घायल हो गए है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में आग सुबह पांच बजे से लगी हुई है। और आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

मौके पर मौजूद चीफ फायर ऑफिसर ने बताया है- '2 आगकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं, बाकी सभी सुरक्षित हैं। हमनें 16 अग्नि इंजन, 11 टैंकरों और 150 अग्निशमन अधिकारियों को तैनात किया, स्थिति नियंत्रण में है। आग का कारण जांच का मामला है क्योंकि इमारत पूरी तरह से खाली थी।'

बता दें कि दो जून को दक्षिण मुम्बई स्थित आयकर विभाग के दफ्तर सिंधिया हाउस में भंयकर लगी थी। पीएनबी बैंक से धोखाधड़ी के आरोप में फरार हीरा व्यपारी नीरव मोदी और कई आर्थिक अपराधियों से जुड़े कानूनी दस्तावेज रखे वहां रखा गया था। साथ ही टैक्स चोरी से जुड़े भी कई मामलों की फाइल वहां जमा थीं। खबरों के अनुसार बिल्डिंग में लगी भीषण आग के कारण सारे दस्तावेज जलकर राख हो गए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मुंबईभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया