लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेशः शिमला के एक गांव में लगी भीषण आग, सात घर जलकर हुए खाक, दो लोग झुलसे और एक है लापता 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 29, 2020 09:10 IST

Himachal Pradesh: शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया है कि शिमला के चिरगांव क्षेत्र के शीशवाड़ी गांव में आग लगने से 2 व्यक्ति झुलस गए हैं और सात घर जलकर खाक हो गए हैं। वहीं, एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। आग से झुलसे लोगों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के शिमला के चिरगांव क्षेत्र में एक गांव में भीषण आग लग गई, जिसमें सात घर जलकर खाक हो गए हैं।दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला के चिरगांव क्षेत्र में एक गांव में भीषण आग लग गई, जिसमें सात घर जलकर खाक हो गए हैं और दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया है कि शिमला के चिरगांव क्षेत्र के शीशवाड़ी गांव में आग लगने से 2 व्यक्ति झुलस गए हैं और सात घर जलकर खाक हो गए हैं। वहीं, एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। आग से झुलसे लोगों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मौके पर दमकलकर्मी मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

वहीं, गांव में आग किस वजह से लगी है इसका अभी पता नहीं लगाया जा सका है। साथ ही साथ घर जलने से कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आंकलन नहीं हो पाया है। आग लगने की वजह से गांव में दहशत का माहौल व्याप है।  आपको बता दे, बीते दिन (28 अप्रैल) नोएडा के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में सेलो टेप बनाने वाली एक फैक्टरी में भयंकर आग लग गई थी। इस आग से करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हो गया था। जिस समय आग लगी थी। उस समय फैक्टरी के अंदर 12 श्रमिक मौजूद थे। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला था। 

सूचना पाकर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं और चार घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। टेप बनाने वाली फैक्टरी में केमिकल का प्रयोग किया जाता है और ड्रम व केन में भरकर रखे केमिकल, आग की चपेट में आकर बम की तरह फट रहे थे, जिसकी वजह से आग बुझाने में काफी परेशानियां हुई थीं।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाहिमाचल प्रदेशभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया