लाइव न्यूज़ :

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में आग लगने से मची अफरातफरी, सुरक्षित निकाले गए 200 मरीज

By स्वाति सिंह | Updated: October 3, 2018 09:29 IST

Kolkata Medical College Pharmacy Department Fire Breakout News Updates in Hindi: यह घटना फार्मेसी डिपार्टमेंट कोलकाता मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की है।

Open in App

कोलकाता, 3 अक्टूबर:कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के फार्मेसी विभाग में बुधवार को आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। 

आग लगते ही 200 मरीजों को स्‍ट्रेचर में इमारत से बाहर निकाला गया। फिलहाल अभी आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।  

इससे पहले मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर 22 अगस्त को आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी,  जबकि 21 अन्य घायल हो गये थे। पुलिस ने इस मामले में बिल्डर को गिरफ्तार किया था। इमारत के डेवलपर अब्दुल रज्जाक इस्माइल सुपारीवाला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का एक मामला दर्ज किया गया था। 

वहीं, दमकल विभाग ने हिंदमाता सिनेमा के पास 17 मंजिला क्रिस्टल टावर से करीब तीन दर्जन लोगों को सुरक्षित निकाला था। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया था कि इस इमारत के पास अनिवार्य कब्जा प्रमाण-पत्र (ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट) नहीं था। लेकिन करीब 58 फ्लैट मालिकों का इसमें कब्जा था। इमारत के बिल्डर और इसके 58 निवासियों को 2016 में नोटिस जारी किया गया था और सात दिनों के अंदर इमारत खाली करने को कहा गया था। लेकिन इसे अदालत में चुनौती दी गई थी।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाकोलकाताब्रेकिंग न्यूज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण