लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कपड़े की फैक्टरी में लगी आग, एक व्यक्ति का शव बरामद

By भाषा | Updated: November 25, 2021 11:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दिल्ली के शाहदरा के गांधी नगर इलाके में कपड़े की एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को तड़के आग लग गई। मौके से 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के संजू के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके शव पर आग में झुलसने के कोई निशान नहीं है, हो सकता है कि उसकी मौत दम घुटने के कारण हुई हो। उन्होंने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें तड़के तीन बजे आग लगने की सूचना मिली और दकमल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि तंग गलियां होने के कारण दमकल की गाड़ियां फैक्टरी तक नहीं पहुंच पाई। उनके गश्त कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई। आग फैक्टरी की पहली मंजिल पर लगी थी।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सथियासुंदरम ने कहा, ‘‘ फैक्टरी की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति जमीन पर बेहोश पड़ा मिला। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि अशोक नगर के दीपक जैन द्वारा इस परिसर का इस्तेमाल कमीज बनाने और उन्हें रखने के लिए किया जाता था। अपराध जांच दल भी मौके पर पहुंचा।

उन्होंने कहा, ‘‘ दमकल विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब