लाइव न्यूज़ :

Chennai: केमिकल गोदाम में भीषण आग, 1000 फायरमैन, 31 से अधिक फायर टेंडर जुटे आग बुझाने में

By गुणातीत ओझा | Updated: March 1, 2020 10:32 IST

चेन्नई के माधवराम इलाके में स्थित केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने में लगे कई घंटे। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के केमिकल गोदाम में लगी आग, बुझाने में अधिकारियों के छूटे पसीनेआग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर देखी जा सकती थी, आग की लपटों के साथ उड़ रहे थे बैरल

चेन्नई के माधवराम में एक केमिकल गोदाम में धमाके के साथ भीषण आग लग गई। आग इतने बड़े पैमाने पर लगी कि मौके पर 31 से अधिक फायर टेंडर व 1000 से ज्यादा दमकलकर्मियों को भेजना पड़ा। शनिवार तड़के लगी आग को काफी देर के प्रयास के बाद बुझाया जा सका। चेन्नई पेट्रो केमिकल्स लिमिटेड और चेन्नई एयरपोर्ट से कम से कम 31 फायर टेंडर तैनात किए गए थे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के प्रमुख सिलेंद्र बाबू ने बताया, "हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग को फैलने से रोकना चुनौती था। पानी अकेले पर्याप्त नहीं था। हमें फोम का छिड़काव करना पड़ा। हमने सभी फायर टेंडर तैनात किए।''

उन्होंने कहा, "गोदाम में फार्मा इंडस्ट्री में इस्तेमाल किए जाने वाला ज्वलनशील केमिकल रखा हुआ था। हम जांच कर रहे हैं कि यह एक दुर्घटना थी या फिर कोई साजिश थी।"

शनिवार तड़के करीब 4 बजे लगी आग की भीषण लपटों और धुएं के गोलों ने आसपास के लोगों में दहशत पैदा कर दी थी। आग उग्र थी और 20 मीटर तक ऊपर जा रही थी। आग की लपटों के साथ बैरल और अन्य चीजों को हवा में उड़ते देखा गया।

टॅग्स :भीषण आगअग्नि दुर्घटनाचेन्नईतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील