लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भयानक हादसा, हॉस्पिटल आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत, PM मोदी ने जताया गहरा शोक

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 9, 2021 10:11 IST

जिला अस्पताल में रात 2 बजे अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लगने 10 बच्चों की मौत हो गई...

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के भंडारा में भयानक हादसा।जिला अस्पताल में लगी आग।हादसे मे 10 नवजात बच्चों की मौत।

महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। ये घटना शुक्रवार रात 2 बजे की है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।

7 नवजात बच्चों को फायर ब्रिगेड ने बचाया

हादसे के वक्त स्पेशल न्यूबॉर्न यूनिट में 17 नवजात मौजूद थे, जिनमें से 7 मासूमों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इन सभी नवजात बच्चों की उम्र एक माह से कम थी।

नर्स ने सबसे पहले देखा वॉर्ड से निकलता धुआं

जिला सिविल सर्जन प्रमोद खंडाते के मुताबिक सबसे पहले एक नर्स ने अस्पताल के शिशु देखभाल वॉर्ड से धुआं उठते देखा, जिसके बाद डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को जानकारी मिली और वे पांच मिनट के भीतर यहां पहुंच गए। 

खंडाते ने बताया कि बच्चों को जिस वार्ड में रखा जाता है, वहां लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जरूरत होती है। उन्होंने बताया, ‘‘वहां आग बुझाने वाले उपकरण थे और कर्मियों ने उनसे आग बुझाने की कोशिश की। वहां काफी धुआं हो रहा था।’’  

आग लगने की वजह का अब तक नहीं पता

आग का शिकार होने वाले बच्चों के माता-पिता को इसकी जानकारी दे दी गई है और बचाए गए सात बच्चों को दूसरे वार्ड में भेज दिया गया है। आईसीयू वार्ड, डायलिसिस और लेबर वार्ड से रोगियों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में भेज दिया गया है। अभी तक आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से नवजात शिशुओं की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र के भंडारा में हुई हृदय-विदारक घटना में हमने कई अनमोल मासूमों को खो दिया। मेरी संवदेनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?