लाइव न्यूज़ :

युवती के साथ कथित बलात्कार मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: August 25, 2021 16:35 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने व इसका वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक पर सार्वजनिक करने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक प्रीति त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शिकायत पर मंगलवार को चार लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि गत तीन अगस्त को एक युवक आशुतोष सिंह उसे झांसा देकर ले गया तथा तीन अन्य लोगों अजय, अशोक और एक अन्य अज्ञात के साथ मिल कर उसके साथ बलात्कार किया । त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों आरोपियों ने इस घटना से संबंधित वीडियो फेसबुक पर सार्वजनिक कर दिया, मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि युवती बालिग है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम