लाइव न्यूज़ :

उन्नाव में कथित पिटाई के कारण किशोर की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: May 23, 2021 00:13 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र) 22 मई उन्नाव जिले में कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन के लिये कथित रूप से पुलिस द्वारा पीटे जाने पर हुई सब्जी विक्रेता की मौत के मामले में दो सिपाहियों तथा एक होमगार्ड समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दर्ज की गई है, जिसमे सिपाही विजय चौधरी, सिपाही सीमावत व होमगार्ड को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार किशोर फैसल के परिजनों का आरोप है प्रभारी निरीक्षक के सामने उसे पीट पीट कर मर डाला गया।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और एक होमगार्ड की सेवा समाप्त कर दी गई है।

घटना शुक्रवार शाम उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भटपुरी इलाके में हुई जहां 17 वर्षीय किशोर फैसल घर के बाहर सब्जी बेच रहा था।

आरोप के अनुसार कस्बा चौकी पुलिस के सिपाही ने किशोर को पकड़ लिया और कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन का आरोप लगाकर उसे डंडे से पीटते हुए थाने ले गया, जहां किशोर की मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, मुआवजा व पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर लखनऊ रोड क्रॉसिंग पर जाम लगा दिया।

पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि फैसल की मृत्यु के मामले में आरोपी आरक्षी विजय चौधरी और सीमावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था तथा होमगार्ड सत्यप्रकाश को सेवा से अवमुक्त कर दिया गया है।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार रात मार्ग अवरुद्ध कर दिया था जो देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समझाने बुझाने पर खुल पाया ।

अधिकारियों ने किशोर के परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें शहरी आवास योजना के अंतर्गत को एक आवास दिलाया जाएगा। मृतक किशोर के घर के किसी एक व्यक्ति को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षित करवा कर नौकरी दिलाने में मदद की जाएगी।

बांगरमऊ में सब्जी विक्रेता किशोर की पुलिस पिटाई से मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उन्नाव के पुलिस प्रवक्ता व सोशल मीडिया सेल प्रभारी उप निरीक्षक जुल्फिकार अली ने बताया म्रत्यु का कारण सिर में चोट है। किन कारणों से किशोर के सिर में चोट आई है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब