लाइव न्यूज़ :

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ FIR दर्ज, ये है मामला

By भारती द्विवेदी | Updated: September 20, 2018 12:38 IST

वहीं अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोप को बेबुनियाद और झूठा बताया है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: पंजाब में बुधवार (19 सितंबर) को जिला पंचायत का चुनाव हुआ। इस चुनाव में कई जगह पर हिंसा और मारपीट की घटना सामने आई थी। मारपीट के आरोप में ही अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ लांबी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुआ है। सुखबीर सिंह बादल के अलावा एक और शख्स पर मामला दर्ज हुआ है। इनदोनों पर ये मामला जतिंदर सिंह नाम के कांग्रेस प्रत्याशी ने कराया है। 

कांग्रेस प्रत्याशी जतिंदर सिंह का आरोप है कि वोटिंग के दौरान बूथ पर सुखबीर की मौजूदगी में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने उनसे मारपीट की है। साथ ही ये भी कहा है कि मारपीट की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।पुलिस के पास साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज जमा किया गया है, जिसमें आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही है। आरोपियों की पहचान नहीं होने की वजह से पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल के साथ कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

वहीं अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद और झूठा बताया है। उनका आरोप है कि बूथ पर पुलिस कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर बूथ कैप्चर कर रही थी और कांग्रेस के नेताओं ने अकाली दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है।

गौरतलब है कि पंजाब में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। इस चुनाव की मतगणना 22 सितंबर को होगी। इन चुनावों के तहत जिला परिषद के कुल 354 और पंचायत समिति के लिए 2,900 सदस्य निर्वाचित होंगे। राज्य में कुल 22 जिला परिषद और 150 पंचायत समितियां हैं। इससे पहले विभिन्न जिला परिषदों के लिए 33 और पंचायत समितियों के लिए 369 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब