लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव होते हुए भी हाथरस जाकर पीड़िता के परिवार से मिलने का आरोप, आप विधायक पर FIR दर्ज

By विनीत कुमार | Updated: October 7, 2020 12:54 IST

दिल्ली के कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने पिछले दिनों हाथरस जाकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात का वीडियो पोस्ट किया था। हैरानी वाली बात ये है कि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना भी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआप विधायक कुलदीप कुमार पर यूपी पुलिस ने दर्ज की FIRकोरोना पॉजिटिव पाए जाने के पांच दिन बाद हाथरस पहुंच गए थे आप विधायक, पीड़िता के परिवार से भी बात की

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुलदीप पर ये कार्रवाई हाल में उनके द्वारा उत्तर प्रदेश हाथरस जाने के वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद किया गया है। जबकि कुछ दिनों पहले ही कुलदीप ने ये भी बताया था कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार 29 सितंबर को कुलदीप कुमार ने ये घोषणा की थी कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अब कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। दिल्ली के कोंडली से विधायक कुलदीप ने ट्वीट किया, 'मुझे पिछले दो दिनों से हल्का बुखार है और मेरा आज कोविड-19 का टेस्ट हुआ। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। पिछले दो या तीन दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, अपना टेस्ट करा लें।'

इस टेस्ट के पांच दिन बाद ही कुलदीप ने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे ये बता रहे हैं कि वे हाथरस में हैं और पीड़िता के परिवार से मिलने आए हैं। दिल्ली से करीब 200 किमी दूर कुलदीप मास्क पहने और रात में महिला के घर जाते दिखे। उनके साथ पुलिस के जवान सहित कुछ और लोग भी थे।

कुलदीप ने एक और वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे परिवार के लोगों के करीब बैठे हैं और उनसे बातें कर रहे हैं। कुलदीप ने बाद में योगी आदित्यनाथ पर हमला भी बोला और कहा, 'हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिलकर अभी लौटा हूं। परिवार में डर का एक माहौल बन गया है। ये संविधान और लोकतंत्र की हत्या है। उत्तर प्रदेश में योगी राज में कोई कानून नहीं है बल्कि जंगल राज है।'

बहरहाल, हाथरस के नवनियुक्त एसपी ने बताया है कि कुलदीप कुमार के खिलाफ एपिडेमिक डिजिज एक्ट के तहत एक केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि हाथरस की 19 साल दलित लड़की के साथ 14 सितंबर को कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और बर्बरता की बात सामने आई थी। 

इस लड़की को बाद में खराब हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी पिछले हफ्चे मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि उसकी रजामंदी के बगैर रात में पीड़िता का अंतिम संस्कार भी प्रशासन द्वारा दबाव में करा दिया गया।

टॅग्स :हाथरस केसआम आदमी पार्टीकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष