लाइव न्यूज़ :

सेना में शामिल होगी ये लंबी दूरी की मार करने वाली पहली भारतीय तोप, एक लाख रुपए का है गोला

By भाषा | Updated: June 8, 2018 19:07 IST

पोकरण में 2 जून से 7 जून के बीच हुए यूजर ट्रायल में 155 एमएम 45 केलीबर की 6 धनुष आर्टिलरी गन द्वारा सफलता पूर्वक फायरिंग की गई।

Open in App

जबलपुर, 08 जून: गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर में निर्मित 'धनुष तोप' अपने अंतिम ट्रायल में सफल रही। सफल परीक्षण के बाद लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली पहली भारतीय तोप को भारतीय सेना में शामिल करने का रास्ता भी साफ हो गया है। गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर के वरिष्ठ महाप्रबंधक एस के सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया, 'धनुष आर्टिलरी गन अपने अंतिम ट्रायल में सफल रही।'

उन्होंने कहा कि पोकरण में 2 जून से 7 जून के बीच हुए यूजर ट्रायल में 155 एमएम 45 केलीबर की 6 धनुष आर्टिलरी गन द्वारा सफलता पूर्वक फायरिंग की गई। अंतिम चरण के परीक्षण में पहले पांच दिनों में (2 जून से 6 जून तक) प्रत्येक गन से 50 फायर किये गये। इस प्रकार कुल 300 फायर किये गये। अंतिम दिन (सात जून को) सभी 6 तोपों से एक साथ एक लक्ष्य पर 101 फायर किये गये।

इसी बीच, इस फैक्ट्री के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर में निर्मित 155 एमएम की एक धनुष तोप की लागत करीब 14.50 करोड़ रूपये है, जबकि इस तोप के एक गोले की कीमत करीब एक लाख रूपये है। इसकी मारक क्षमता विदेश से आयातित उस बोफोर्स तोप से 11 किलोमीटर ज्यादा है, जिसे सेना ने कारगिल युद्ध में उपयोग किया था।

अधिकारी ने कहा कि धनुष तोप का शीतकालीन परीक्षण सिक्किम व लेह में, ग्रीष्मकालीन ट्रायल पीएक्सई बालेश्वार, बवीना रेंज झांसी व पोकरण में सफलतापूर्वक किया गया। इस तोप से एक वर्ष पूर्व अंतिम ट्रायल के दौरान पोकरण में मजल और बैरल फटने की दो घटनाएं हुई थी। इस घटना के कारणों की जांच एमओडी के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ द्वारा की गयी थी। आर्टिलरी गन के संपूर्ण डिजाइन को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर जांचा गया। जांच समिति ने आर्टिलरी गन के डिजाइन में किसी प्रकार की कमी नहीं पाई थी।

उन्होंने बताया कि सटीकता व उपयोगिता की दृष्टि से धनुष तोप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ आर्टिलरी गन में से एक है। धनुष आर्टिलरी गन की मारक क्षमता 38 किलोमीटर है और यह आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सुसज्जित है। इस आर्टिलरी गन के 81 प्रतिशत कलपुर्जों का निर्माण देश में हुआ है। 

उन्होंने बताया कि हमें भारतीय सेना को 18 आर्टिलरी गन की आपूर्ति करनी है। वर्ष 2018-19 में एक दर्जन तोपों की सप्लाई कर दी जाएगी। प्रथम चरण में सेना को 114 तोपों की आपूर्ति की जायेगी और कुल 414 आर्टिलरी गन की सप्लाई का अनुबंध होगा।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना