लाइव न्यूज़ :

फिल्मी हस्तियों ने अफगानिस्तान के लिए दुआ की: ईश्वर उन्हें इन फासीवादियों का सामना करने की शक्ति दें

By भाषा | Published: August 16, 2021 7:29 PM

Open in App

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर चिंता प्रकट करते हुए कबीर खान, सोनू सूद, स्वरा भास्कर और शेखर कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने कहा है कि उनकी दुआएं युद्धग्रस्त देश के लोगों के साथ हैं। राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ कर जाने के बाद तालिबान ने रविवार को काबुल पर कब्जा कर लिया और अफगानिस्तान में बदलाव लाने की अमेरिका तथा उसके सहयोगी देशों की दो दशक की कोशिशों पर पानी फेर दिया। निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर ने कहा कि उन्हें अफगानिस्तान को लेकर दुख हो रहा है ‘‘जिसे विदेशी ताकतों की महत्वाकांक्षा ने तबाह कर दिया।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अफगानिस्तान के लोगों के लिए खास दुआ करता हूं। ’’ तालिबान को सत्ता से अपदस्थ किये जाने के बाद के अफगानिस्तान पर कई वृत्तचित्र बना चुके और 2006 में ‘‘काबुल एक्सप्रेस’’ के साथ फीचर फिल्मों के निर्देशन की शुरूआत करने वाले कबीर खान ने इंस्टाग्राम पर क्षेत्र की तस्वीरें पोस्ट की। निर्देशक ने दुख पहुंचने की भावनाओं को व्यक्त करने वाले प्रतीक चिह्न के साथ लिखा, ‘‘अफगानिस्तान। ’’ अभिनेता सोनू सूद ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘अफगानिस्तान मजबूत रहो। पूरी दुनिया आपके लिए दुआ कर रही है। ’’ अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अफगान भित्तिचित्र कलाकार शमसिया हस्सानी की एक कलाकृति ट्विटर पर साझा की, जिसमें हिजाब पहनी और एक ‘कैसियो’ ली हुई लड़की डरी-सहमी दिख रही है क्योंकि हथियारबंद लोग उसकी निगरानी कर रहे हैं। भास्कर ने लिखा, ‘‘अफगान लोगों को भेड़ियों के आगे फेंक दिया गया है। खासतौर पर महिलाओं को। तालिबान अपनी ताकत का निर्ममता से इस्तेमाल करता है। वे हत्यारे और महिला विरोधी हैं, उनकी विचारधारा नफरत और हिंसा की है जो नहीं बदलेगी।’’ अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी तरह की कलाकृति साझा की और लिखा कि अफगानिस्तान जिस दौर से गुजर रहा है उसे देख कर वह आतंकित हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘अब जो बर्बरता होने वाली है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। हम मानवता के साथ यह कैसा मजाक कर रहे हैं?’’ ‘तांडव’ फिल्म के अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब ने भी अफगानिस्तान संकट पर दुख प्रकट किया। उन्होंने लिखा, ‘‘अफगानिस्तान के लोगों के लिए दुआएं... अल्लाह आपका साथ दे और आपको इन फासीवादियों से लड़ने की शक्ति दे।’’ फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, हंसल मेहता, गीतकार-लेखक वरूण ग्रोवर ने भी अफगान स्वतंत्र फिल्मकार सारा करीमी के 13 अगस्त के खुले पत्र को साझा किया, जिसमें उन्होंने दुनिया भर के फिल्म समुदाय से इस संकट की घड़ी में अफगानिस्तान के लोगों की आवाज बनने का अनुरोध किया था। फिल्म निर्माता ने लिखा कि तालिबान के अफगानिस्तान के कब्जे में जाने से कलाकारों और महिलाओं सहित पूरा देश गंभीर खतरे में है। ‘‘हवा, मरयम, आयशा’’ (2019) और ‘‘अफगान वूमन बिहाइंड द व्हील’’जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाली करीमी (38) ने लिखा, ‘‘यदि तालिबान ने कब्जा कर लिया तो वे सभी तरह की कला पर पाबंदी लगा देंगे। वे महिलाओं के अधिकार छीन लेंगे, हमें हमारे घरों की चहारदीवारी के अंदर कैद कर दिया जाएगा और हमारी आवाज दबा दी जाएगी। ’’ उन्होंने पत्र में लिखा कि अफगानिस्तान एक मानवीय संकट के दौर से गुजर रहा है और फिर भी दुनिया चुप है। काबुल में राष्ट्रपति भवन के अंदर तालिबान सदस्यों की मौजूदगी की एक तस्वीर साझा करते हुए निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा ने लिखा, ‘‘इस तस्वीर को देखिये। ये लोग 20 साल पहले कितनी आयु के रहे होंगे...। ’’ अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘जब दुनिया भर में महिलाएं समान मेहनताना के लिए लड़ रही हैं, अफगानिस्तान में उन्हें बेचा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVideo: ड्रेसिंग रूम से मैदान की तरफ जा रहे शाहीन अफरीदी को अफगान दर्शक ने दी गाली, आगबबूला हुआ पाक क्रिेकेटर, हुई तीखी नोकझोंक, देखे

विश्वAfghanistan floods: अफगानिस्तान में विनाशकारी बाढ़ ने ली अब तक 315 लोगों की जान, ऐड एजेंसियों ने भयंकर तबाही की दी चेतावनी

विश्वपाकिस्तान: उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुए दोहरे हमले में 7 सुरक्षाकर्मी ने गंवाई जान

विश्वNorth Afghanistan Flash Floods: एक दिन में 50 की मौत, बघलान में बारिश के बाद बाढ़, घरों और संपत्तियों को नुकसान, कई लापता

ज़रा हटकेAnand Mahindra Post: पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे आनंद महिंद्रा, पिता की मौत के बाद 10 साल का लड़का बेचता है चिकन, अंडे का रोल

भारत अधिक खबरें

भारतPune Porsche accident: 'मोदी दो हिंदुस्तान बना रहे हैं - जहां न्याय भी दौलत का मोहताज है', राहुल गांधी ने कल्याणीनगर में पॉर्श कार दुर्घटना पर दी प्रतिक्रिया

भारतBengalur Traffic: रेलवे ब्रिज की मरम्मत के चलते सांकी रोड होगा बंद, बेंगलुरु ट्रेफिक ने वैकल्पिक मार्ग पर जारी की एडवाइजरी

भारतLok Sabha Polls 2024: मायावती ने आरक्षण और चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला, धनंजय का नहीं लिया नाम

भारतGeeta in MP: पाकिस्तान से 2015 में भारत लौटीं गीता ने पीएम मोदी से दो चीज मांगी, जानें क्या डिमांड

भारत'स्वाति मालीवाल ने मुझे फोन कर अपने दर्दनाक अनुभव को विस्तार से बताया', एलजी वीके सक्सेना बोले