लाइव न्यूज़ :

कोरोना से लड़ाई केंद्र बनाम राज्य का मुद्दा नहीं, हमें इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए : जैन

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई केंद्र बनाम राज्य का मुद्दा नहीं है और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। इसके एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने दिल्ली तथा कुछ अन्य राज्यों को कम टीकाकरण के संबंध में पत्र लिखा था।

केंद्र ने महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली को स्वास्थ्यकर्मियों समेत सभी योग्य लाभार्थियों के औसत से कम टीकाकरण पर पत्र लिखा था। इसके साथ ही केंद्र ने कुछ गैर-भाजपा शासित राज्यों द्वारा टीके की कमी के आरोपों को खारिज कर दिया था।

जैन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शहर में टीकाकरण अभियान अच्छी तरह से चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘"मैं कहना चाहूंगा कि हमारी साझा लड़ाई कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ है, तथा यह राज्य बनाम केंद्र की बात नहीं है। इसलिए, हमें इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए, और एक साथ मुकाबला करना चाहिए।’’

दिल्ली में टीकाकरण अभियान के बारे में पूछे गए एक सवाल पर जैन ने कहा, "दिल्ली में टीकाकरण अभियान अच्छी तरह से चल रहा है, हमें कल टीकों की कुछ शीशियां मिली हैं। हमारे पास टीकों का भंडार 4-5 दिनों के लिए उपलब्ध है। हम अपनी मांग के अनुसार इसे लगातार प्राप्त करेंगे।’’

भारत में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1.26 लाख से अधिक रिकार्ड मामले सामने आने के बीच जैन ने कहा, "कल, भारत में 1,25,000 से अधिक मामले सामने आए जबकि पहले ही उच्चतम स्थिति में अधिकतम संख्या 99,000 दर्ज की गई थी। इसका मतलब है कि यह चरम स्थिति अधिक संक्रामक है, और मामलों की संख्या पिछले बार की अपेक्षा अधिक है। "

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने केंद्र से अपील की है कि उसे सामूहिक टीकाकरण अभियान के लिए समुदायों में टीकाकरण शिविर लगाने की अनुमति दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब