लाइव न्यूज़ :

मथुरा में हिंदू महासभा ने शाही मस्जिद ईदगाह में किया हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान, पुलिस ने रोकने के लिए की चाक-चौबंद व्यवस्था

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 6, 2022 15:04 IST

मथुरा में हिंदू महासभा द्वारा मंगलवार की दोपहर ईदगाह में हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान करने से काफी तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस हिंदू महासभा की योजना को विफल करने के लिए काफी सख्स नजर आ रही है और उसने संगठन के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारत हिंदू महासभा ने मथुरा के शाही मस्जिद ईदगाह में किया हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलानहिंदू महासभा की इस घोषणा से मथुरा पुलिस के हाथ-पैर फूल, सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात मथुरा पुलिस ने हिंदू महासभा के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में हालात उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गये जब अखिल भारत हिंदू महासभा ने छह दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराये जाने की याद में शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ का ऐलान कर दिया। हिंदू महासभा की इस घोषणा से मथुरा पुलिस के हाथ-पैर फूल गये और पुलिस प्रशासन ने फौरन इसे रोकने के लिए ऐहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिये। जानकारी के मुताबिक हनुमान चालीसा के पाठ को रोकने के लिए पुलिस ने हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है।

कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने सबसे पहले हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय समेत संगठन के पांच पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया गया है। वहीं चार अन्य को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया है। पुलिस की सख्ती को देखते हुए हिंदू महासभा के कई कार्यकर्ता या तो भूमिगत हो गये हैं या मथुरा छोड़कर फरार हो गए हैं। हिंदू महासभा ने ऐलान किया था कि उसके कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर में ईदगाह पहुंचेंगे और वहां पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

हिंदू महासभा के ऐलान के बाद शाही मस्जिद ईदगाह और श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल की तैनात कर दी गई है। पुलिस ने विवादित क्षेत्र से संबंधित पूरे इलाके को चार जोन, आठ सेक्टर में बंटा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह आठ बजे से डीग गेट और कृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था।

इस संबंध में मथुरा पुलिस ने बताया कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा छह दिसंबर के दिन शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने के आह्वान को देखते हुए पूरे जिले को अलर्ट घोषित किया गया है। ईदगाह की ओर जाने वाले मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

पुलिस ने वृंदावन और हाईवे थाना क्षेत्र में तीन डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों की तैनाती की है। इस सबंध में मथुरा शहर के पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि इदगाह और जन्मस्थान की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार सुबह तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है। केवल एंबुलेंस, स्कूली वाहन और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति करने वाले वाहनों को ही उन रास्तों से गुजरने दिया जाएगा।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह