लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में बुखार एवं डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई

By भाषा | Updated: September 3, 2021 12:19 IST

Open in App

फिरोजाबाद में बुखार एवं डेंगू से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 50 हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार प्रेमी द्वारा शुक्रवार सुबह जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में अब तक 50 लोगों की डेंगू और बुखार से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात तक तीन और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 47 से 50 पर पहुंच गई है। जिले में बुखार व डेंगू से पीड़ित लोगों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं जिला अधिकारी भी अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाकर व उपचार की समीक्षा कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी आईएएस चर्चित गौड़ को नोडल अधिकारी बनाया है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में बृहस्पतिवार देर शाम को तीन चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि चिकित्सक गिरीश श्रीवास्तव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैलई, डॉक्टर सौरव एवं लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि चिकित्सा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पायी गयी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, सदर विधायक मनीष असीजा ने बुखार और डेंगू से अब तक 61 लोगों की मौत होने का दावा किया है। विधायक के अनुसार वह लगातार क्षेत्र में घूम कर पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं और उनके परिवार में हुई मौतों की जानकारी जुटा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अगस्त को फिरोजाबाद पहुंचे थे और बीमारी से पीड़ित लोगों का हाल जानने के साथ-साथ इसे नियंत्रित करने के निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश: MLA गोलू शुक्ला की बस ने मारी बाइक को टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

भारतबिहार विधान परिषद के सदस्य भी अब कहे जाएंगे विधायक, भारत सरकार के स्तर पर लिया गया निर्णय

भारतUttar Pradesh: विधायक को मिलते हैं 1.95 लाख रुपए प्रतिमाह?, अब यूपी में भी बढ़ेगी विधायकों की सैलरी और पेंशन!

भारतदिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2025-26 के लिए 14 विधायकों को MCD में मनोनीत किया, पूरी सूची यहां

भारतRajasthan Politics: विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस MLA, सदन में ही गुजारी सारी रात

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष